स्थापना : हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयाग के नागपुर अधिवेशन में पारित प्रस्ताव के अनुसार महात्मा गांधीजी द्वारा ४ जुलाई, १९३६ को उनके निवास आश्रम सेवाग्राम में राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा की स्थापना की गई |
एक राष्ट्र और एक राष्ट्रभाषा का पवित्र संकल्प लेकर गाँधीजी ने इस समिति की प्राण प्रतिष्ठा की और उनकी परिकल्पनाओं को मूर्त रूप देने में डाँ राजेन्द्र प्रसाद, पं. जवाहरलाल नेहरू , नेताजी सुभाषचन्द्र बोस, सरदार वल्लभभाई पटेल, जमनालाल बजाज, चक्रवर्ति राजगोपालाचारी, राजर्षि पुरूषोत्तम टंडन, आचार्य काकासाहेब कालेलकर, पं. माखनलाल चतुर्वेदी, आचार्य नरेन्द्र देव आदि महापुरुषों ने जो अथक परिश्रम किया , वह इतिहास के पन्नों पर सुनहरे अक्षरों में लिखा गया है।
उद्देश्य : संपूर्ण भारत में, आवश्यकतानुसार विदेश में राष्ट्रभाषा हिन्दी का प्रचार- प्रसार तथा विकास करना और देशव्यापी व्यवहारों और कार्यो के लिए सुविधा प्रदान करना | राष्ट्रभाषा की परीक्षाओं का संचालन | पाठ्यपुस्तकें आदी का निर्माण व प्रकाशन | भावनात्मक एकता के लिए भाषायी सहयोग द्वारा अनुकूल वातावरण तैयार कर भारतीय भाषाओँ के बिच सामंजस्य स्थापित करना |
कार्यक्षेत्र :
देश में : गुजरात, महाराष्ट्र , मुंबई, विदर्भ, मराठवाडा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखण्ड, राजस्थान, दिल्ली, असम, अरुणाचल, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम, बंगाल, ओड़िसा, जम्मू-कश्मीर, अन्दमान-निकोबार, गोवा, बेलगांव, हरियाणा आदि प्रदेश |
विदेश में : दक्षिण अफ्रीका, पूर्व अफ्रीका, अमेरिका, सूरीनाम, अरब, सूडान, इटली, मॉरिशस, जापान, म्यांमा (बर्मा), नीदरलैंड, फिजी द्वीप, यूनाइटेड किंग्डम, जर्मनी, थाईलैंड, बेहरीन, मस्कत, जावा, श्रीलंका इत्यादि |
- परीक्षाएँ : राष्ट्रभाषा प्राथमिक, प्रारम्भिक, प्रवेश, परिचय | उपाधि परीक्षाएँ – राष्ट्रभाषा कोविद, राष्ट्रभाषा रत्न, राष्ट्रभाषा आचार्य | प्रान्तीय भाषा – प्रारम्भिक, प्रवेश, राष्ट्रभाषा बातचीत परीक्षाएँ | नेहरू-गाँधी, सुलेखन, गाँधी जीवन परिचय परीक्षाएँ |
- व्यापक राष्ट्रभाषा प्रचार कार्य : परीक्षा केंद्र -८३८८, परीक्षक -५८२६, प्रमाणित प्रचारक – १८२१२, विद्यालय – ७८०, शिक्षक केंद्र – 987, महाविद्यालय – ६६ |
- ‘ राष्ट्रभाषा ‘ ( मासिक पत्रिका ) : प्रचार तथा हिन्दी गतिविधियों का सर्वांगपूर्ण मासिक, मासिक वितरण संख्या -7550 एकमुश्त १५०० रु. देकर आजीवन सदस्य बन सकते है वार्षिक सदस्यता शुल्क १५० |
- परीक्षार्थी संख्या : अहिन्दी भाषी क्षेत्रों से अब तक समिति परीक्षाओं में १,६६,६७,९६३ परीक्षार्थी सम्मिलित होकर हिन्दी का ज्ञान प्राप्त कर चुके हैं |
- विश्व हिन्दी सम्मेलन : ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ का साकार स्वरूप विश्व – हिन्दी सम्मेलनों का आयोजन – (प्रथम) नागपुर, (द्वितीय) माँरिशस, (तृतीय) नई दिल्ली, (चतुर्थ) माँरिशस, (पंचम) ट्रिनीडाड, (छठा) लन्दन, (सातवाँ) सूरीनाम, (आठवाँ) न्यूयार्क, (नौवाँ) जोहान्सबर्ग |
- पुस्तक प्रकाशन : साहित्य- प्रकाशन एवं बिक्री विभाग समिति द्वारा प्रकाशित पुस्तके -२००, प्रकाशित पुस्तको की संख्या -१ करोड़ | जैसे ‘इन्द्र – धनुष में विभिन्न रंग होते हैं, वैसे ही भारत में विभिन्न भाषाएँ हैं, उन्हें सिखिए | समिति के स्वयं शिक्षक प्रकाशन –भारत –भारती माध्यम द्वारा तमिल, तेलगु, मलयालम, कन्नड़, गुजराती, मराठी, असमिया, बंगला, उड़िया, मणिपुरी, पंजाबी, सिन्धी, कश्मीरी | इसके अलावाअतीत के झरोखे से, लोकसेवक श्री. मधुकरराव चौधरी, हिन्दी की प्रचार संस्थाएँ : स्वरूप और इतिहास, राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा का इतिहास तथा गाँधी ग्रंथमाला, टण्डन ग्रंथमाला, विश्व हिन्दी स्मारिका आदि प्रकाशन | विविध भाषओं के साहित्य की माला कविश्री-माला (सभी भारतीय भाषाओँ में मूल एवं देवनागरी तथा हिन्दी अनुवाद के साथ उत्कृष्ट साहित्य की प्रस्तुति | )
- राष्ट्रभाषा पुस्तकालय – वाचनालय (समिति परिसर में ) : २५,००० से अधिक विविध विषयों की पुस्तके |
- हिन्दी मंदिर पुस्तकालय (नगर में) : ८,००० से अधिक विविध विषयों की पुस्तके | शहरवासी इससे लाभान्वित होते हैं |
- विश्व हिन्दी विद्यापीठ : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैज्ञानिक भाषायी समन्वय युक्त विश्व हिन्दी विद्यापीठ की संकल्पना |
- हिन्दी दिवस : १४ सितम्बर को अखिल भारतीय स्तर पर हिन्दी दिवस के रूप में आयोजित करने की कल्पना समिति ने देश को दी |
- विश्व हिन्दी दिवस : १९७५ में समिति द्वारा प्रथम विश्व हिन्दी सम्मलेन आयोजित किया गया था | इसी सम्मेलन की स्मृति में भारत सरकार ने १० जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप में मानाने का निर्णय लिया है | विश्व के सभी देशो के भारतीय दुतावासों, सरकारी कार्यालयों में विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है |
- स्थापना दिवस : ४ जुलाई, १९३६ को सेवाग्राम आश्रम स्थित महात्मा गांधीजी के निवास स्थान पर राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा का गठन किया गया था |४ जुलाई का यह दिन समिति के स्थापना दिवस के रूप में प्रति वर्ष मनाया जाता है |
- राष्ट्रभाषा प्रेस : स्क्रीन तथा ऑफसेट प्रिंटिंग द्वारा कलात्मक छपाईका विशाल केंद्र, टाईप सेटिंग तथा डिज़ाइन्निंग का कार्य |
- राष्ट्रभाषा महाविद्यालय : असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम के विद्यार्थियों के लिए समुचित अध्ययन एवं छात्रावास की सुविधा |
- किशोर भारती हिन्दी प्राथमिक विद्यालय : बालमंदिर एवं प्राथमिक की सातवी कक्षा तक हिन्दी माध्यम से पढाई का प्रबंध |
- राष्ट्रभाषा माध्यमिक विद्यालय : माध्यमिक शिक्षा का हिन्दी माध्यम से पढाईका प्रबंध जिसे क्रमशः महाविद्यालय तक बढाने का संकल्प |
- राष्ट्रभाषा टंकलेखन / आशुलिपि प्रशिक्षण केंद्र : राष्ट्रभाषा महाविद्यालय में पढने आनेवाले विद्यार्थी एवं हिन्दिनगर में रहने वाले व्यक्तियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा |
- कम्प्यूटर प्रशिक्षण केंद्र : उत्तर पूर्वांचल के छात्र तथा इस क्षेत्र में रूचि रखनेवाले विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण की सुविधा |